मढ़ौरा में आंगनबाड़ी सेविका व सहायिकायों ने दिया धरना

मढ़ौरा (सारण): बिहार राज्य आंगनबाड़ी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले मढ़ौरा में आंगनबाड़ी सेविका व सहायिकायों ने धरना दिया. सोमवार को प्रखंड मुख्यालय के परिसर में आयोजित एक दिवसीय धरना व प्रदर्शन कार्यक्रम में दर्जनों आंगनबाड़ी सेविका व सहायिकाओं ने भाग लिया.धरना व प्रदर्शन का मुख्य उदेश्य सरकार से अपनी पंद्रह सूत्री मांग की पूर्ती कराना है। इसके पहले भी सेविका व सहायिकाओं ने अपनि लम्बी अवधि का हड़ताल की थी, जिसमें सरकार के प्रतिनिधियों से मिले आश्वासन के बाद 54 दिनों बाद हड़ताल समाप्त हुई थी। इस बार हड़ताल अवधि में हुये वार्ता के आश्वासनों को लागू करने के लिये सांकेतिक एक दिवसीय धरना व प्रदर्शन आयोजित था। आज के 15 सूत्री मांगों में प्रमुख रूप से सरकारी कर्मचारी का दर्जा , मानदेय में वृध्दि , सेवा निवृति के बाद पेंशन , बीमा लाभ , अतिरिक्त प्रोत्साहन राशि सहित अन्य है। धरना व प्रदर्शन के बाद दर्जनों धरनार्थियों ने प्रखंड अध्य़क्ष वेणु मीनाक्षी के नेतृत्व में एक पंद्रह सूत्री मांग पत्र स्थानीय कार्यालय के बाल विकास परियोजना पदाधिकरी जया कुमारी को समर्पित की। इस मौके पर माधुरी देवी , गीता देवी , नीतू देवी , सरिता देवी , डिम्पल कुमारी , बेबी कुमारी, मालती देवी , कबिता देवी , सुनीता देवी , सविता कुमारी सहित दर्जनों सेविका व सहायिका उपस्थित थी।