बड़े भाई की शादी थी , दूल्हे का छोटा भाई नहाने के दौरान नदी में डूबा
परसा(सारण) : थाने क्षेत्र के परसादी गाँव में उस समय शादी की गीत की गूंज चीख पुकार में बदल गई।जब दूल्हा के छोटे भाई की गंडक नदी में डूब कर मौत होने की खबार परिजनों को मिली।मृतक युवक परसादी निवासी बालेश्वर महतो की बारह वर्षीय पुत्र पहलाद कुमार बताया जाता है।घटना के सम्बन्ध में बताया जाता है कि मृतक बालक के बड़े भाई की शादी था। रविवार को मटकोर था और सोमवार को बरात हैं।अपनी पूरी परिवार के साथ गंडक नदी की पूजा अर्चना कर स्नान कर रहे थे।इसी बीच पहलाद भी अपने पांच मित्रों के साथ स्नान करने नदी में डुबकी लगाई की गंडक की जल स्थल बढ़ने के कारण पांचो मित्र तेज धार में बह गए और पांचो मित्र डूबने लगे देखते ही देखते परिवारो के बीच चीख पुकार मच गई। बीच बचाव करने एक महिला दो बालक गंडक नदी में छलांग लगाया और चार लड़कों को बचा लिया लेकिन पानी की तेज धार के कारण पहलाद को नही बचाया जा सका। देर रात तक पाच नाविक नाक व महाजाल से सव ढूढ़ते रहे लेकिन समाचार लिखे जाने तक शव नही मिल सका है।पूरे परिवार में शादी की महौल में गमगीन चीख पुकार पसरा है।इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष सुरेश कुमार ने बताया कि सीओ राम भजन राम के नेतृत्व में गोता खोर से शव की खोज बिन किया जा रहा है।