मढ़ौरा-अमनौर के जर्जर आधा दर्जन ग्रामीण सड़कों का होगा मरम्मति का कार्य
मढ़ौरा : स्थानीय अनुमंडल के मढ़ौरा-अमनौर प्रखंड के जर्जर आधा दर्जन सड़कों के मरम्मति कार्य के अनुमोदन हो जाने से उनके मरम्मति की आस जगी है। ग्रामीणों की बहु प्रतीक्षित मांग को भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्थानीय सांसद राजीव प्रताप रुडी के समक्ष दिया था। जिसको सांसद श्री रुडी ने प्रयास कर ग्रामीण कार्य विभाग से जीर्णोद्धार से स्वीकृति दिलवाया और डीपीआर बनाने के लिये अनुमोदन भी कराया है। जिन सड़कों की मरम्मति करनी है, उनमें मढ़ौरा प्रखंड के सिन्दुआरी-ओलहन्पुर पथ , गौरा- सलिमापुर पथ , गौरा – पटेढी पथ और दयालपुर – सरैया पथ है । वहीं अमनौर प्रखंड के भी दो सड़कों का जीर्णोधार होना है , उनमें ज़हरी पकड़ी – कोरिया और SH-73 भाया पर्यटक पोखरा – गंडक बांध मधुबनी तक सड़क मरम्मति शामिल है। इसकी जानकारी देते हुये भाजपा नेता कामेश्वर ओझा और मनोज सिंह ने बताया की सांसद श्री रुडी के प्रयास से सड़क मरम्मति की दिशा में कार्य प्रगति पर है। शीघ्र ही डीपीआर बन जायेगा, जिसके बन जाने के बाद ग्रामीण सड़कें भी चकाचक दिखेंगी।




Recent Comments