मढ़ौरा(सारण)। स्थानीय नगर में बिनटोली-गांधीनगर मईया स्थान पर 24 घंटे की अखंड अष्टयाम को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। गुरुवार की सुबह सैकड़ो की संख्या में पुरुष व महिलाओं ने पीले वस्त्र धारण कर जलभरी के लिए कलश यात्रा में शामिल हुई।कलश यात्रा में हाथी ऊंट घोड़े समेत भगवान राम, लक्ष्मण, सीता, बजरंगबली, शिव आदि की आकर्षक झांकियां भी थी,जो कलश यात्रा की शोभा बढ़ा रहे थे। लू वाली गर्मी में भी आस्था का उत्साह ऐसा की लोगों ने मईया स्थान से कलश यात्रा का शुभारंभ करते हुए स्टेशन रोड, मेन रोड होते हुए शिल्हौरी शिव मंदिर के समीप स्थित पोखर से लंबी दूरी की पदयात्रा कर जलभरी की। श्रद्धालुओं ने अष्टयाम परिसर में पुनः कलश लाकर स्थापित किया।24 घंटे चलने वाले अखंड अष्टयाम में राम भजन को संगीतमय करने के लिए कलाकारों की टोली भी है।वहीं बच्चों और महिलाओं के मनोरंजन के लिए तरह तरह के झूले आदि भी आये हुए हैं। अष्टयाम की पूर्णाहुति पर रामविवाह कार्यक्रम भी है।कलश यात्रा में आयोजन समिति के अध्यक्ष जगरनाथ प्रसाद, यज्ञमान अखिलेश कुमार के साथ अन्य गणमान्य लोगों में ब्रज किशोर सिंह उर्फ किशोर जी, मुख्य पार्षद ललन राय, भानू सिंह, गामा सिंह, ठाकुर अमर सिंह, शैलेन्द्र सिंह, कामेश्वर सिंह, राज किशोर साह राजू , सुदीश राय,उमेश राय, छठी लाल चौरसिया,प्रेम शंकर सिंह, अशर्फी महतो,, धर्मेन्द्र उपाध्याय समेत सैकड़ों की संख्या में महिला पुरुष शामिल थे।