
दैनिक खोज खबर/अमनौर (सारण)। जैसे-जैसे 20 जून नज़दीक आ रही है, वैसे-वैसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सिवान रैली को लेकर भाजपा की तैयारियों में तेजी आ रही है। अमनौर में सारण सांसद राजीव प्रताप रूडी ने प्रचार रथ को रवाना किया। प्रचार रथ को भाजपा जिला महामंत्री धर्मेन्द्र कुमार साह के नेतृत्व में तैयार कराया गया है, जो गांव-गांव जाकर लोगों को रैली में शामिल होने का आमंत्रण देगा और मोदी सरकार की उपलब्धियों से उन्हें अवगत कराएगा। सांसद रूडी ने कहा, ” प्रचार रथ केंद्र एवं राज्य सरकार द्धारा लाभकारी योजनाएं लोगों को सीधे जोड़ने का काम करेगी। हम सब मिलकर यह सुनिश्चित करेंगे कि मोदी जी की रैली ऐतिहासिक बने।” भाजपा नेता राकेश कुमार सिंह ने मौके पर बताया कि एक दर्जन से अधिक प्रचार रथ तैयार किए गए हैं, जिन्हें छपरा, परसा और अमनौर सहित पूरे जिले में रवाना किया जा रहा है। इस मौके पर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहें।




Recent Comments