मढ़ौरा मेंं हाल का बना पीसीसी रोड के उपर से संवेदक करा रहे हैं पिचिंग,गुणवत्ता को लेकर आम लोगों मेंं बना हैं संशय

▶सांसद रूडी के शिकायत पर पथ निर्माण विभाग ने 16 जुलाई को किया था गुणवत्ता की जांच
मढ़ौरा(सारण) : मढ़ौरा-खैरा मुख्य सड़क के निर्माण में हुई अनियमितता और मानक में हुआ घोर उल्लंघन का मामला सामने आने पर निर्माण एजेंसी द्वारा लीपापोती की कोशिश से आम जनों मेंं गुणवत्ता को लेकर संशय बरकरार हैं। निर्माण एजेंसी मढ़ौरा नगर क्षेत्र सहित अन्य भागों में ढलाई पीसीसी सड़क पर अब पिच कर अपनी कमी को ढकने में जुट गई है I इधर लगातार कई दिनों से निर्माण एजेंसी पीसीसी ढलाई सड़क के ऊपर एक इंच की पिचिंग करने के काम में जुटी है I आम लोग इस तरह से ढलाई सड़क पर पिच करते हुए देख अचंभित हैं। पूर्व से बना चुकी ढलाई सड़क पर निर्माण एजेंसी एक से डेढ़ इंच की पिचिंग क्यों करा रही लोग इसका सवाल उठा रहे है I लोगों की सुने तो ऐसा पहली बार हो रहा है जब कोई निर्माण एजेंसी पहले पीसीसी सड़क की ढलाई की हो और बाद में फिर उसपे डेढ़ इंच की पिचिंग कर ढलाई सड़क को पिच सड़क दिखाने का प्रयास कर रहा हो I कुछ लोगों का कहना है कि पीसीसी ढलाई में निर्माण एजेंसी ने गंभीर अनियमितता बरती है I जिससे ढलाई सड़क की गिट्टी भी उखड़ने लगी थी। इस कमी को संवेदक द्वारा विभागीय मिलीभगत से पीसीसी पर पिच करा कर ढका जा रहा है।
▶सांसद रूडी की शिकायत पर एक बार गुणवता की हो चुकी है जांच:
सांसद राजीव प्रताप रूडी ने उक्त सड़क की गुणवत्ता को लेकर पथ निर्माण विभाग से शिकायत की थी I इस शिकायत के आलोक मेंं पथ निर्माण विभाग के प्रधान सचिव श्री अमृत लाल मीणा ने एक टास्क फोर्स का गठन किया था I जांच टीम में पथ निर्माण विभाग उड़नदस्ता टीम के कार्यपालक अभियंता विनय कुमार ने पिछले महीना 16 जुलाई को मढ़ौरा आकर ढलाई सड़क का नमूना लिया था I लेकिन तब लोगो का कहना था कि जांच टीम ने सड़क में दरार वाली जगहो को नजरंदाज कर दिया था औऱ जहां सड़क ठीक- ठाक दिखा, वहीं से नमूना ले लिया गया था । इसके बाद से ही लोगो में जांच टीम की निष्पक्षता पर संशय था। इधर निर्माण एजेंसी का ढलाई पर पिचिंग से यह संशय औऱ गहराने लगा है।




Recent Comments