मढ़ौरा अनुमंडल मेंं पदस्थापित दो अधिकारियों को बीपीएससी में मिला उच्चा रैंक ,अब उच्चे ओहदे पर होगी पदस्थापन

मढ़ौरा : अनुमंडल के अधिकारी अब बीपीएससी की परीक्षा में उच्च रैंक से सफल होकर नए ओहदे के अधिकारी बनेंगेI सफल दो पदाधिकारी में एक अनुमंडल अपर निर्वाची पदाधिकारी अनिल कुमार और दूसरे मढ़ौरा बीडीओ अमरेश कुमार का नाम शामिल है I बीपीएससी में सफल हुए अनिल कुमार पिछले तीन वर्ष से मढ़ौरा में अनुमंडल निर्वाची पदाधिकारी के रूप में कार्यरत थे I पिछली बार 53-55 वीं परीक्षा में बिहार निर्वाचन सेवा प्राप्त हुआ था I दूसरी बार 56-59 वीं परीक्षा में लगातार दूसरी बार सफल होकर बिहार शिक्षा सेवा में चयनित हुए है I मढ़ौरा बीडीओ अमरेश कुमार ने भी इस परीक्षा में सफल होकर वाणिज्य कर अधिकारी के रूप में चयनित हुये है I दोनों अधिकारियों के चयन से सहयोगी कर्मियों में खुशी का माहौल है I दोनों अधिकारीयों को लगातार अनुमंडल के अधिकारी सहयोगी, सम्बन्धी और मित्रों से बधाईया प्राप्त हो रही है I




Recent Comments