मढ़ौरा (सारण ) । भारतीय संविधान निर्माता एवं स्वतंत्र भारत के प्रथम कानून मंत्री भारत रत्न बाबा साहब अम्बेदकर की जयंती को मढ़ौरा भाकपा ने बहुआरापट्टी गांव में शोषित दलित एवं अल्पसंख्यक समुदायों के बीच मास्क एवं साबुन बांट कर कोरोना से बचाव का अभियान चला कर मनाया । मास्क एवं साबुन वितरण के दौरान समाजिक दूरी बनाए रखने के सरकारी ऐलान का पालन किया गया । इस अभियान में भाकपा जिला सचिव राम बाबू सिंह , प्रो रजाक हुसैन , अंचल सचिव संजय कु सिंह किसान नेता भरत राय , प्रेम सुंदर मांझी , वीरेंद्र प्रसाद , सदानन्द सिंह , नुसरत अली , चाँद मोहम्मद , निजामुद्दीन , शम्सुद्दीन वजीर हुसैन , मंसूर अली , अफसर अली ऐसा खातून , इतवारा देवी , अमरावती देवी , मंजू देवी , कादिर हुसैन , अली हुसैन सहित अन्य अलग अलग शामिल होकर मास्क एवं साबुन वितरण किया ।