परसा-अमनौर विधान सभा अंतर्गत परसा प्रखंण्ड के सगुनी मठ से श्रीरामपुर नहर तक निर्माण होने वाली पथ का विधायक शत्रुधन तिवारी उर्फ चोकर बाबा ने पूजा अर्चना कर शिलान्यास किया।तथा सगुनी प्राथमिक विद्यालय से सगुनी गाँव मे जाने वाली सड़क का उद्घाटन किया। सगुनी मठ से श्रीरामपुर नहर और पूरे छपरा नहर तक पीसीसी और कालीकरण सड़क का निर्माण लगभग एक करोड़ दस लाख की लागत से पूर्ण होगा।उद्घटान के उपरांत विधायक चोकर बाबा ने कहा कि अमनौर विधान सभा क्षेत्र में सबसे ज्यादा सड़क, छठ घाट,तथा चबूतरा निर्माण कराने की बातें कही।उन्होंने कहा कि बिहार में सबसे ज्यादा विकास कार्य किया है।गत पाँच दिन पूर्व चांदपुरा पंचायत के गंगोई गाँव में पीसीसी सड़क निर्माण के लिए शिलान्यास करने रायपुर,और अपहर उच्च विद्यायल में सभागार भवन निर्माण कराने की बातें कही।उन्होंने चुनाव को लेकर कहा कि अमनौर में विकास कार्य की हवा बहने की बातें कही।आदित्य ठाकुर अवधेश ठाकुर उमेश ठाकुर प्रशांत सिंह रिशु,अर्जुन सिंह जय प्रकाश ठाकुर आदि उपस्तिथ थे।