• माले जिला सचिव सभापति राय ने केक काटा।

• बाबा साहब के पदचिन्हों पर चलने का लिया गया संकल्प ।

पानापुर (सारण)थानाक्षेत्र के भोरहाॅ में बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर की जयन्ति धूमधाम से मनाया गया ।हालांकि लाकडाउन के कारण सोसल डिसटेन्स का रखा ख्याल।भाकपा माले जिला सचिव सभापति राय ने बाबा साहब की 129वीं जयन्ति पर केक काटा ।तथा उन्हे श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए उपस्थित अम्बेडकर अनुयायीयों को संकल्प दिलवाया की बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर के पदचिन्हों पर चलेंगे।श्रद्धा सुमन अर्पित करने वालों में मुख्य रूप से ललन राम(शिक्षक),संजीव कुमार राम (शिक्षक),लगन राम,विनोद कुमार राम, भुलन राम, राजकिशोर राम, रामप्रवेश राम,बिट्टू कुमार तथा दिनेश्वर साह का नाम शामिल है ।