
मशरक. स्थानीय थाना क्षेत्र में मशरक गोला बाजार के नजदीक पुर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के आवास के सामने एक महिला अचेत होकर गिर गई। लॉकडाउन से प्रभावित बाजार में लोगों की आवाजाही कम ही है।इसी में किसी ब्यक्ति ने महिला को अचेत सड़क पर गिरे देख हो हल्ला मचाया तो कुछ लोग आए।लेकिन कोरोना वायरस की दहशत से कोई भी अनजान महिला को उठाने या मदद करने को तत्काल तैयार नहीं था। राहगीरों के शोर गुल करने पर पुर्व सांसद के अनुज मदन सिंह और बनियापुर विधानसभा राजद विधायक केदार नाथ सिंह ने तुरंत अचेत महिला को अपने निजी गाड़ी से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भेज उसका इलाज करवाया।होश आने के बाद महिला की पहचान हुई।लेकिन पहले कोरोना वायरस के दहशत के कारण अचेत महिला के पास कोई नहीं जा रहा था। वही स्थानीय विधायक केदार नाथ सिंह ने इंसानियत का परिचय देते हुए उसे अपनी निजी वाहन से अस्प्ताल भेजवा कर इलाज करवाया। अज्ञात महिला की पहचान मशरक प्रखंड के पूरब टोला निवासी ममता देवी (काल्पनिक नाम) के रूप में की गई। बाद में प्राथमिक उपचार के बाद महिला की स्थिति गंभीर होने के कारण बेहतर ईलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया गया।




Recent Comments