मढ़ौरा के तकिना गांव में एक पलानी से पुलिस ने बरामद किया 840 लीटर स्प्रिट
मढ़ौरा (सारण) :
थाना क्षेत्र के तकिना से पुलिस ने एक गुप्त सुचना के आधार पर एक व्यक्ति के पक्के घर के पास स्थित पलानी से चार ड्रम स्प्रिट बरामद किया I मिली जानकारी के अनुसार बुधवार की दोपहर पुलिस को तकिना नाहर के पास रहने वाले कुछ कारोबारियों के द्वारा भारी मात्रा में स्प्रिट को छुपाकर रखने और कारोबार करने की एक गुप्त सुचना मिली थी I सुचना पर पहुंची पुलिस को बतायी गई जगह से प्लास्टिक के चार बड़े गैलन बरामद हुआ I दोनों में करीब आठ सौ चालिस लीटर स्प्रिट होने की बात बताया गया है । मामले में एसआई अशोक कुमार दास ने प्राथमिकी दर्ज कराया है। जिसमे कारोबारी के रूप में असोइया गांव के महावीर सिंह, कुणाल सिंह और तकिना गांव के शैलेन्द्र राय एवं संतोष सिंह, पंकज कुमार उर्फ संजय महतो को नामजद किया है। दर्ज प्राथमिकी में कहा है कि गस्ती के दौरान सूचना मिली थी कि तकिना गांव में पंकज उर्फ संजय महतो अपने पलानी में भारी मात्रा में शराब छुपा कर रखा है और सभी आरोपी मिलकर अबैध कारोबार करते है। संजय महतो के नव निर्मित घर के पश्चिम स्थित पलानी मे,म छापामारी के दौरान 210 लीटर प्लाटिक वाले बडे़ गैलन में भरा हुआ चार गैलन बरामद हुआ । सभी मे कुल 840 लीटर कच्चा स्प्रिट होने की बात बताई गयी है ।




Recent Comments