पीड़ित महिला बैंक में बदहवास

मढ़ौरा में बैंक के महिला खाताधारी से बेखौफ अपराधियों ने 50 हजार रुपये की छिनतई

मढ़ौरा(सारण) : शुक्रवार को बैंक ऑफ इंडिया से रुपये निकाल सीढ़ी से उतर रही महिला ग्राहक से लुटेरों ने 50 हजार रुपये छीन फरार हो गये।पीड़िता बरदहिया गाव के अमावस राय की पत्नी गीता देवी बताई जा रही है।मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर को स्थानीय स्टेशन रोड स्थित बैंक ऑफ इंडिया की शाखा से एक महिला खाताधारी ने घरेलू कार्य के लिये 50 हजार रुपये की निकासी की और काउंटर से रुपये निकाल सीढ़ी के रास्ते बैंक से नीचे आ रही थी कि पहले से घात लगाए लुटेरों ने मुंह दाब कर रुपये छीन फरार हो गए।पीड़िता उक्त कांड के बाद बदहवास होकर गिर पड़ी।जिसके बाद बैंक ग्राहकों ने संभाला और बदहवास महिला ग्राहक से जानकारी ली तो लोगों के होश उड़ गये।बाद में सूचना मिलने पर परिजनों ने आकर इसकी सूचना स्थानीय थाना को दी ।मामले की जांच करा पहुंची पुलिस को पीड़िता ने अपना बयां दर्ज करा कर कहा कि दो की संख्या में लुटेरे युवक पहले से बैंक के अंदर बैठे थे और जैसे ही रुपये की निकासी कर काउंटर छोड़ी तब सीढ़ी पर पीछे से आकर मुंह दाब कर ब्लाउज में रखे रुपये छीन लिया।तब मैं बदहवास होकर गिर गई और लुटेरे रुपये लेकर भाग गए ।इस संबंध में पूछे जाने पर बैंक प्रबंधक उदय कुमार ने बताया कि इस मामले में मैं कुछ नहीं कर सकता हु।सीढ़ी के तरफ बैंक में सीसी कैमरा भी नहीं है।ज्ञात हो कि बैंक ऑफ इंडिया समेत अन्य बैंकों में भी आये दिन रुपये की छिनतई और ठगी के मामले होते रहते है।इसी साल स्थानीय लोगो ने एक ठग गिरोह के सदस्य को इलाहाबाद बैंक से पकड़ कर पुलिस को सौंपा था।जिसको पुलिस ने पूछताछ के बाद जेल भेज दिया था।