आपके माता-पिता नहीं चाहते की आप उनकी तरह मजदूर किसान बनें- संगम बाबा
#रजनीश पांडे/इसुआपुर ( सारण ) :- इसुआपुर प्रखंड के संस्कारदीप इन्टरनेशनल स्कूल के निदेशक सह इसुआपुर प्रखंड के मुखिया संघ अध्यक्ष संगम बाबा ने अपने स्कूल प्रांगण में झंडोत्तोलन किया । वहीं मुखिया संगम बाबा ने छात्र-छात्राओं को सम्बोधित करते हुये अपने सम्बोधन में कहा की आपके माता-पिता की आपसे बहूत सारी अपेक्षायें हैं आपके बेहतर शिक्षा-दिक्षा के लिये आपके माता-पिता हर कष्ट हर दुख को सहन कर आपके भविष्य के उज्ज्वल के लिये अपनी सारी जिन्दगी कि कमाई सारी मेहनत आप पे लगा कर आपको यहाँ तक भेजते हैं ।

आपके माता पिता मजदूर-किसान रहकर भी ये नहीं चाहते की आप उनकी तरह मजदूर और किसान बनें । तब आपका भी कर्त्तव्य बनता है की आप यहाँ तक आयें हैं तो यहाँ से कुछ लेकर जायें कुछ सीखकर जायें और कुछ बनकर अपने माता पिता के सपनों को साकार करें । आपके भविष्य के लिये मैंने ये विधालय इस देहात एरिया में लाकर आपके बीच रखा है ताकि आप यहाँ से कुछ अच्छा कर के मेरे पंचायत और मेरे प्रखंड का नाम रौशन करें तभी मैं समझूँगा की मैं पूरी तरह सफल रहा । वहीं मुखिया संगम बाबा ने अपने पंचायत भवन डटरापुरसौली में भी झंडोत्तोलन कर पंचायत वासियों को ढेर सारी शुभकामनायें दीं । सहवाँ पंचायत के पंचायत भवन पर भी मुखिया मनोज साह ने झंडा फहराया । कार्यक्रम में उपस्थित मनोज यादव, मनीषकांत सिंह, ब्रजभूषण पंडित, प्रकाश भारती, केदार सिंह, शुभम मेहर, विकास बाबा, पुन सर, नीता मेहर, अफसाना खातून, पुष्पा सिंह, सुमन सिंह, मिस एंजल, अर्चना सिंह, दूजा दूबे, सुस्मिता मेहर, किशन सर, अशोक सिंह, वार्ड वीआईपी सिंह, अमीत गुप्ता, मैनूद्दीन अंसारी, शैलेन्द्र राय, चितरंजन उपाध्याय, धर्मेन्द्र यादव, विश्वकर्मा साह उपस्थित थे ।