
मढ़ौरा : गुड़िया कुमारी बनी आदर्श राजकीय मध्य विधालय पकहां की सचिव
मढ़ौरा ।
आदर्श राजकीय मध्य विधालय पकहा, मढ़ौरा पर शुक्रवार को माता समिति का चुनाव शांतिपूर्ण तरिके से सम्पन्न हुआ। पांच वर्ष लगातार रहे गतिरोध के बाद पकहां निवासी राजीव कुमार की पत्नी गुड़िया कुमारी निर्विरोध सचिव निर्वाचित हुई। माता समिति के सचिव पद पर गुड़िया कुमारी के निर्वाचन के बाद उपस्थित लोगों ने खुशी जताई और कहा कि अब स्कूल के विकासात्मक कार्य को गति मिलेगी। बता दे कि उक्त विधालय में माता समिति के चुनाव को लेकर पूर्व से गतिरोध रहा है। कई बार चुनाव कराने की प्रक्रिया अपनाई गई थी लेकिन हंगामें के कारण चुनाव स्थगित या रद्द हो जाता था। पूर्व में माता समिति के चुनाव से जुड़े मामले को लेकर प्राथमिकी भी दर्ज कराई गई थी। वही मामला न्यायालय तक भी पहुंचा था। इस बार भी चुनाव की प्रक्रिया शुरु होने के बाद हंगामें की आशंका व्यक्त की जाने लगी थी। हालांकि स्थानीय बुद्धिजीवि वर्ग और जनप्रतिनिधियों की पहल के बाद चुनाव समान्य स्थिति में सम्पन्न करा लिया गया।
आदर्श राजकीय मध्य विधालय मढ़ौरा स्टेशन में माता समिति का चुनाव पिछले पांच वर्षों से सम्पन्न नही हो पाया था। इसकों लेकर ग्रमीण स्तर पर दो गुट के सामने आ जाने से हंगामा जैसी स्थिति बन जाती थी और चुनाव प्रभावित हो जाता था। इस बार चुनाव की तिथि सामने आने पर गांव के ओमप्रकाश राय, हरेन्द्र राय, पूर्व मुख्य पार्षद ललन राय, वार्ड पार्षद सोना देवी, पार्षद प्रतिनिधि राजीव रंजन राय ने सहमति बनाने की पहल की। इस पहल के बाद माता समिति सचिव के पद पर एक मात्र अभ्यर्थी गुड़िया कुमारी का नाम सामने आया।




Recent Comments