मढ़ौरा का अपहृत किशोर सूरज बरामद
मढ़ौरा (सारण) :बुधवार को नौतन गांव का स्कूली छात्र सूरज के बरामदगी से परिजनों की अटकी सांसें चलने लगी है । पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बरामद 13-वर्षीय छात्र स्पष्ट रूप से कुछ नहीं बता पा रहा है । एसे कहा जा रहा है की छात्र कों ले जाकर किसी होटल में रख दिया गया था , जहां से भाग आ रहा था। मालूम हो की
सोमवार को एस एच 73 को नौतन गांव के समीप बहेरा गाछी के पास अपहृत किशोर के परिजनों ने बरामदगी के लिये घंटों रोड जाम जाम कर दिया था ।
अपहृत बच्चा सूरज कुमार 13 वर्ष बताया जाता है,जो बेशिक स्कूल में छठी कक्षा में पढाई करता है ।आठ जून को ग्रीष्मावकाश होने के बाद शाम मे विद्यालय परिसर में साइकिल से खेलने चला गया था। यहा गांव के कई बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे।अचानक एक बाइक सवार ब्यक्ति आया और उसे जबरदस्ती गाड़ी पर बैठा लिया। स्थानीय लोगो को कहा कि मैं इसका मामा हूँ जिससे किसी अधिक ध्यान नही दिया। सुचना पाकर काम छोड़ घर लौटा नरेश शर्मा चारो तरफ खोज बिन करने के बाद नही मिलने पर थाना को लिखित शिकायत दर्ज कराया गया था ।