इसुआपुर में तेज आंधी-तूफान में बिजली पोल क्षतिग्रस्त होने से बिजली आपूर्ति बाधित
#रिपोर्ट- अज़हर करीम:
इसुआपुर (सारण): मंगलवार को आई प्रलयंकारी तूफान से प्रखण्ड में बिजली के चालीस पोल व तार क्षतिग्रस्त हो गए हैं ।जिससे पिछले तीन दिनों से विद्युत आपूर्ति बाधित है ।वहीं इस उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल हैं ।हलांकि जेई जावेद अंसारी ने बताया कि क्षतिग्रस्त हुए बिजली के पोल-तार को ठीक करने का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है ।भीपीएल कंपनी के दर्जनों कर्मचारी इस कार्य में लगे हुए हैं ।गुरूवार की शाम तक बिजली आपूर्ति बहाल हो जाने की उम्मीद है ।