
बिहार के हर प्रमण्डल में एक सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल खोले राज्य सरकार – डाक्टर महाचन्द्र सिंह
पटना : बिहार सरकार के पूर्व मंत्री व भाजपा नेता डॉ. महाचन्द्र प्रसाद सिंह ने बिहार के दूरदर्शी मुख्यमंत्री माननीय नितीश कुमार से राज्य के हर प्रमण्डल में एक सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल खोलने का आग्रह किया है ।
उक्त जानकारी पूर्व मंत्री के निजी सचिव अमित कुमार ने देते हुए बताया कि डॉ सिंह ने कहा है कि राज्य के लगभग हर जिला स्तर के अस्पतालों से रेफर हो कर हजारों की संख्या में प्रतिदिन मरीज बेहतर उपचार के लिए पटना के PMCH, IGMS एवं AIIMS में आतें है । जिनमे से कुछ मरीजों की स्थिति काफी नाजुक होती हैं । लेकिन आई.सी.यू. एवं इमरजेंसी में बेड की कमी के कारण सरकारी सुपर स्पेशलिस्ट अस्पताल बहुत से मरीजों को भर्ती लेने से इंकार कर देतें है । रोजाना इस तरह के दर्जनों मरीजों के परिजन अस्पताल में भर्ती के लिए सहायता मांगने हमारे पास आतें है । यह कही से भी उचित नहीं दिखता है कि किसी को अस्पताल में उपचार करवाने के लिए भी सहायता की जरूरत पड़े, लेकिन सहायता के वावजूद भी बहुत से मरीजों को पटना के सरकारी सुपर स्पेशलिस्ट अस्पतालों में जगह नहीं मिल पता ।जान बचाने के लिए लोग मरीजों को निजी सुपर स्पेशलिस्ट अस्पतालों भर्ती करवाते हैं, जहाँ इलाज के क्रम में कई गरीब परिवारों के घर – जमीन तक बिक जाता है, तो कुछ पैसे के तंगी के कारण समुचित इलाज नहीं करा पाते और उन्हें जान से भी हाथ धोना पड़ता है । पटना के सरकारी सुपर स्पेशलिस्ट अस्पतालों पर पड़ रहे अत्यधिक बोझ का मुख्य कारण प्रमण्डल स्तर पर सुपर स्पेशलिस्ट अस्पतालों का न होना है । इसके अलावा जिलों के सरकारी सदर अस्पतालों में गंभीर एवं आपातकालीन इलाज की समुचित व्यवस्था न होना भी पटना के अस्पतालों पर बोझ डाल रहा है । डॉ सिंह ने माननीय मुख्यमंत्री जी से आग्रह किया है कि प्रमण्डल स्तर पर सुपर स्पेशलिस्ट अस्पताल खोलना अतिआवश्यक है जिसके की राज्य के हर स्तर के लोग अपना समुचित इलाज करा सकें ।
➖➖➖
✍परमार मीडिया नेटवर्क




Recent Comments