पावर ग्रिड के लिये प्रस्तावित गांव कुतुबपुर का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया मुयायना

पावर ग्रिड के लिये प्रस्तावित गांव कुतुबपुर का भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया मुयायना
छपरा :जिले के कुतुबपुर दियारा लोक कवि भिखारी ठाकुर की धरती पर सांसद सह पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी द्वारा पवार सब स्टेशन का निर्माण होगा।जिसकी आलोकन करने बुधवार को भाजपा कार्यकर्ता प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अशोक कुमार सिंह जिला महामंत्री रंजीत कुमार सिंह जिला महामंत्री धर्मेन्द्र कुमार सिंह प्रदेश कार्य समिति सदस्य राकेश कुमार सिंह पहुँचे।जहाँ गर्मजोशी से मुखिया प्रतिनिधि सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों ने कार्यकर्ताओ का स्वागत किया।इस दौरान ग्रामीणों ने कहा कि श्री रूडी के अथक प्रयास से पावर सब स्टेशन का स्वागत मिला है।अब ग्रामीणों को दूसरे पर बिजली के लिए आश्रित नही होना पड़ेगा।इस सराहनीय कार्य के लिए ग्रामीणों ने श्री रूडी के प्रति अभार ब्यक्त किया।इस मौके पर हरेश सिंह बबलू सिंह संतोष सिंह उमेश सिंह सुरेश पाण्डेय विजय राय राजेश साह पिंटू सिंह अमरेश कुमार सिंह आदि दर्जनों कार्यकर्ता तथा ग्रामीण उपस्थित थे।




Recent Comments