
एसडीओ ने नट बस्ती के बच्चों को स्कूल और आंगनबाड़ी में नामांकन के लिए किया प्रेरित
जनादेश/मढ़ौरा(सारण)। नगर क्षेत्र के वार्ड संख्या 03 के मढ़ौरा हाई स्कूल के पीछे वाले नट बस्ती में मंगलवार की संध्या पहुंचे एसडीओ योगेन्द्र कुमार ने बच्चों के पठन की जानकारी ली । एसडीओ ने बच्चों को स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों में नामांकन को लेकर अभिभावकों को प्रेरित किया । एसडीओ के साथ एएसडीओ नलिन प्रताप राणा और नगर कार्यपालक पदाधिकारी मुकेश कुमार भी साथ रहे । काउंसिलिंग के दौरान अभिभावकों और बच्चों ने नामांकन में हो रही परेशानियों से एसडीओ योगेंद्र कुमार को अवगत कराया। एसडीओ ने कहा कि नजदीक के किस विद्यालय या आंगनबाड़ी में नामांकन लेना चाहते है । वहां पर किसी तरह के परेशानी आने पर विद्यालय प्रधान एव आंगनबाड़ी सेविका से बात कराने के लिए कहा। स्थानीय लोगों ने कहा कि स्कूल प्रधान बच्चों को नामांकन में आनाकानी करते हैं, वही लॉकडाउन के समय से बंद आंगनबाड़ी केंद्रों के अभी तक नही खुलने की शिकायत की। जिसके बाद एसडीओ ने वार्ड 03 में डिंपल कुमारी द्वारा संचालित आंगनबाड़ी केंद्र पर पहुंचे । बाढ़ की वजह से आंगनबाड़ी केंद्र को बंद बताया गया।आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहने और लोगों से बंद रहने की शिकायत पर एसडीओ ने सीडीपीओ से बात की और आंगनबाड़ी संचालन को लेकर जानकारी मांगी है ।
सुबह शराब के लिए पुलिस ने की थी छापेमारी, शाम में पहुंचे एसडीओ :
हाई स्कूल के पीछे नट बस्ती में मंगलवार की सुबह शराब को लेकर पुलिस ने छापेमारी की थी । इधर शाम में उसी बस्ती में एसडीओ भी पहुंचे । दोनों के अलग अलग उद्देश्य से पहुंचे इसकी भी बाजार में चर्चा होती रही । बता दे की नट बस्ती अवैध शराब बिक्री का एक बड़ा क्रेन्द्र है जहा अब तक दर्जनों बार छापेमारी हो चूकी है । हजारों लीटर स्पीरिट की बरामदगी के साथ दर्जनों पर पुलिस ने प्राथमिकी भी दर्ज कर चूकी है । इसी बस्ती में एसडीओ योगेन्द्र कुमार का एक अलग उद्देश्य से पहुंचना बस्ती के लोगों के लिए एक अलग अनुभव रहा । हालांकि एसडीओ के साथ भी रहे वर्दीधारी से पहले लोग नजदीक आने से हिचकते रहे लेकिन थोड़ी देर बाद खुलकर अपनी बात रखी ।




Recent Comments