
मशरक (सारण)। राजस्थान के डिडवाना में आयोजित 44 वी जूनियर बालिका नेशनल हैंडबॉल प्रतियोगिता में भाग लेने वाली बिहार टीम में सारण से दो खिलाड़ी एवम एक टीम मैनेजर शामिल है। बुधवार को बिहार टीम प्रतियोगिता स्थल पर पहुंचेगी। बिहार टीम की कमान सारण के मशरक के सीमावर्ती रसौली पानापुर के राष्ट्रीय खिलाड़ी निधि सिंह के जिम्मे बिहार हैंडबॉल संघ ने दिया है । निधि प्रतियोगिता में बिहार टीम की मैनेजर है। जबकि मशरक नगर पंचायत के तख्त गांव निवासी मो अली की पुत्री प्लस टू उच्च विद्यालय मशरक की छात्रा शबाना खातून एवम संत जलेश्वर एकेडमी बड़ा लौवा छात्रा अनिल सिंह की पुत्री रिया सिंह टीम में खिलाड़ी के रूप में शामिल है। सारण से बिहार टीम में तीन बालिकाओं के चयन पर सारण जिला हैंडबॉल संघ के प्रधान संरक्षक विधान पार्षद इंजिनियर सच्चिदानंद राय , अध्यक्ष कृष्णमोहन सिंह , चेयरमैन डा हरेंद्र सिंह , सचिव संजय कुमार सिंह , प्राचार्या अनुपमा मिश्रा, प्राचार्य अरुण कुमार बरनवाल ,उपाध्यक्ष अजीत सिंह मुखिया, राकेश कुमार सिंह , डा जितेन्द्र सिंह , संयुक्त सचिव संतोष कुमार सिंह , मनोकामना सिंह , रितेश कुमार सिंह ,कोषाध्यक्ष प्रिंस कुमार , राष्ट्रीय खिलाड़ी अभिषेक कुमार सिंह सहित अन्य ने बधाई दी है।




Recent Comments