
CAA,NRC,NPR पर प्रधानमंत्री से मिला मुसलमानों का शिष्टमंडल में छपरा के साहेब रज़ा ख़ान छपरवी भी हुए शामिल।

पीएम आवास लोक कल्याण मार्ग में 22 विद्वानों के प्रतिनिधिमंडल से मोदी ने किया सीएए,एनआरसी,एनपीआर पर खुल कर चर्चा।
नई दिल्ली-20 मार्च-देश भर में चल रहे सीएए, एनपीआर, एनआरसी पर धरना प्रदर्शन और आंदोलनों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से देश के 22 मुस्लिम प्रतिनिधियों ने मुलाक़ात करते हुए खुल कर चर्चा किया और अपनी बात रखी।ये प्रतिनिधिमंडल हाजी हैदर आज़म पूर्व चेयरमैन
मौलाना आज़ाद अल्पसंख्यक आर्थिक विकास महामण्डल महाराष्ट्र सरकार के नेतृत्व में आयोजित थी और बैठक की सबसे बड़ी बात ये रही कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूरे 2 घन्टे तक खुले मन से इस पर विचार विमर्श किया।
कोरोना वायरस के वजह से दूरी मैनेज करना पड़ा साथ ही जो भी पत्र,ज्ञान देने थे उसे डिज़िटली ईमेल कर दिया गया,प्रधानमंत्री से बात करते हुए श्री छपरवी ने कहा कि सीएए, एनपीआर और एनआरसी के विषय पर मुस्लिम समाज के अंदर डर फैला हुआ है इस पर प्रधानमंत्री ने दो टूक कहा कि मेरे रहते भरतीय मुसलमानों का कुछ भी नुक़सान नही होगा और इस भ्रम व डर से समाज खुद को निकाले।साहेब रज़ा ख़ान छपरवी ने हिंदी क़ुरआन मजीद जैसे ही प्रधानमंत्री को भेंट किया उन्होंने माथे से लगा कर चुम लिया और सहर्ष स्वीकार किया।श्री छपरवी ने कहा कि किसी भी छोटे कार्यकर्ता के लिए ये सबसे बड़ी बात है कि देश व दुनिया का सबसे मजबूत नेता हमारी बात को न सिर्फ सुन रहें हैं बल्कि ध्यान से जवाब भी दे रहें है और जो ज़रूरी है उसपर शाबाशी भी दे रहें हैं।




Recent Comments