जिलाधिकारी का निर्देश, प्रचंड गर्मी की वजह से पांचवीं वर्ग तक की सभी कक्षाएं 12 मई तक स्थगित रहेगी

छपरा : सारण में प्रचंड गर्मी की वजह से पांचवीं वर्ग तक की सभी कक्षाएं 12 मई तक स्थगित कर दी गयी है । जबकि ऊपरी कक्षाएं पूर्वाह्न 10:30 तक ही संचालित होगी । इस आशय का निर्देश पत्र जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन के हस्ताक्षर से बुधवार को जारी की गयी है । इसका अनुपालन सभी सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों को अक्षरशः करना है ।