मोतिहारी: डुमरियाघाट थानाक्षेत्र के बनपरूआ गांव में एक युवक को चाकू गोद कर किया जख्मी
अतुल कश्यप दैनिक खोज खबर”मोतिहारी (पूर्वी चंपारण):-जिले के डुमरियाघाट थानाक्षेत्र के बनपरूआ गांव में एक युवक को गोद जख्मी कर दिए जाने की सूचना है। जख्मी युवक का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। इस संबंध में जख्मी देवेन्द्र राय ने पुलिस को दिए आवेदन में कहा है कि सोमवार की सुबह वह भूसा लेकर आ रहा था। इसी दौरान कृष्णा राय के घर के पास रोक कर शराब पीने के लिए एक हजार रुपये की मांग की गई। नहीं देने पर चाकू मारकर जख्मी कर दिया गया। युवक को चाकू दो जगहों पर मारी गई है।