परवेज़ अख्तर/सिवान।गोपालगंज जिले के मीरगंज थाना क्षेत्र के सियाड़ी मोड़ के समीप बुधवार की देर शाम अपराधियों ने एक सेवानिवृत बैंक कर्मी को गोली मारकर जख्मी कर दिया।जख्मी बैंककर्मी की पहचान महादेवा थाने के नई बस्ती महादेवा निवासी चंद्रमा गिरी के पुत्र हरे कृष्णा गिरी के रूप में हुई ।घटना के संबंध में बताया जाता है कि जख्मी बैंककर्मी किसी कार्य से बाइक से गोपालगंज गए थे।लौटने के क्रम में अपराधियों ने सियाड़ी मोड़ के समीप गोली मारकर जख्मी कर  दिया। जख्मी बैंक कर्मी घटना स्थल पर छटपटा रहें थे। तभी वहां से गुजर रहे जिगना गांव के रामबाबू यादव सामाजिक कार्यकर्ताओं की नजर इन पर पड़ी।सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मीरगंज थाने को सूचना देते हुए जख्मी व्यक्ति को उपचार के लिए सिवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जाता है कि एक गोली जांघ में लगी है।घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।उधर आनन-फानन में घटना की सूचना मिलते ही सिवान के महादेवा ओपी प्रभारी कुंदन पांडे, मुफस्सिल थानाध्यक्ष अशोक कुमार दास दलबल के साथ सिवान सदर अस्पताल पहुंचे तथा घायल व्यक्ति से पूछताछ करने का प्रयास किया।लेकिन वह बेहोश पड़ा हुआ था।इसी बीच मीरगंज की थाना पुलिस भी सिवान सदर अस्पताल पहुंच गई।बाद में परिजनों ने उन्हें सिवान की एक प्राइवेट अस्पताल में लेकर चले गए।गोली पीड़ित के बायां जांघ में लगते हुए बाहर निकल गई है।सदर अस्पताल में तैनात डॉ. मुकेश कुमार रंजन ने बताया कि पीड़ित को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया था। लेकिन परिजन अपने स्वेच्छा अनुसार उसे प्राइवेट अस्पताल में लेकर कहीं चले गए।