मोतिहारी:ढेकहा गांव मे भूमि विवाद में दो लोग गंभीर रूप से जख्मी
मोतिहारी पूर्वी चम्पारण से देवेन्द्र कुशवाहा की रिपोर्ट :-केसरिया थानाक्षेत्र के ढेकहा गांव मे भूमि विवाद को लेकर मंगलवार को हुई मारपीट में दो लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। बताया गया है कि सत्येंद्र शर्मा अपनी झोपड़ी के घर पर करकट चढ़ा रहे थे।
इसी बीच ग्रामीण सतर सहनी आदि के साथ मारपीट हुई, जिसमें तीन लोग जख्मी हो गए। वहीं दूसरे पक्ष से भी तीन लोग जख्मी हो गए। सभी का इलाज केसरिया प्राथमिक स्वास्थ केंद्र में चल रहा है। थानाध्यक्ष जितेंद्र देव दीपक ने बताया कि दोनों पक्षों में से किसी ने आवेदन नहीं दिया है। आवेदन मिलने पर कार्रवाई होगी।




Recent Comments