बेतिया – पंचायतों के शौचालय विहीन घरों में शौचालय बनाने की जिला स्तर पर कार्य योजना तैयार- जिला उप विकास आयुक्त

न्यूज इनपुट विजय कुमार शर्मा प,च,बिहार:–
जिला उप विकास आयुक्त रवींद्रनाथ प्रसाद सिंह ने लोहिया स्वच्छ बिहार योजना के अंतर्गत सभी पंचायतों को शौचालय निर्माण हेतु लक्ष्य आवंटन किया है इस लक्ष्य को प्राप्त करने में पंचायतों के मुखिया वार्ड सदस्य समिति सदस्य तथा पंचायत के लोगों को जागरुक करने के लिए एक कार्यक्रम तैयार किया है जिसके अंतर्गत प्रत्येक दिन पंचायतों में बैठक करके काम का जायजा लिया जाएगा कि किस परिस्थिति में किन कारणों वस्तु पंचायत के घरों में शौचालय निर्माण कार्य कराने में देरी हो रही है इन सभी कारणों को दूर करने के लिए पंचायत स्तर पर आम सभा बुलाकर लोगों की राय जानी जाएगी तथा उनसे पूछा जाएगा कि किस परिस्थिति में आप शौचालय नहीं बनवा रहे हैं उनके हालात को देखते हुए उनकी सहायता करके उनके घरों में शौचालय निर्माण का काम कराया जाएगा ताकि पूरा पंचायत के साथ अनुमंडल एवं जिला में सभी पंचायतों को ओडीएफ घोषित कर दिया जाए। पंचायतों के घरों में शौचालय विहीन घरों को सूचीबद्ध करके शौचालय बनाने की क्रिया में लोगों की आर्थिक मदद दी जाएगी तोरा प्रखंड स्तर के पदाधिकारी इसकी मॉनिटरिंग करेंगे जहां लोगों को शौचालय बनवाने में दिक्कत होगी उसको दूर करने के लिए पंचायत स्तर से लेकर प्रखंड स्तर तक गर्मी दिन भर काम करते रहेंगे। इस संदर्भ में जिला में पंचायत के अंतर्गत हो शौचालय विहीन घरों को 15 अगस्त से 31 अगस्त तक शौचालय बनवाने का काम किया जाएगा इसके लिए 31 अगस्त को विशेष तौर पर पंचायतों में आम सभा करके शौचालय बनने में आने वाली कठिनाइयों पर चर्चा होगी। शौचालय विहीन घरों के मालिकों को जागरुक करने के लिए नाटक के माध्यम से उनको शौचालय बनाने का लाभ और हानि बताई जाएगी जिसे वह समझ कर अपने-अपने घरों में जागरुक होकर शौचालय बनवाने का काम करेंगे।




Recent Comments