
मोतिहारी:मोतीलाल सहनी का पुत्र विजय सहनी अवैध एकनाली बंदूक के साथ पकड़ा गया
न्यूज़ साभार http://m.jagran.com/bihar/east-champaran-16119317.html
मोतिहारी सुगौली पुलिस ने मंगलवार को अवैध एकनाली बंदूक के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार युवक विजय सहनी बिगुइया का निवासी बताया गया है। बताया गया है कि पुलिस को सूचना मिली कि थानाक्षेत्र के बिगुईया गांव में जमीनी विवाद को लेकर मारपीट हो रही है।
सूचना मिलने के साथ थानाध्यक्ष सुनील कुमार सदल संबंधित गांव में पहुंचे।
वहां मोतीलाल सहनी का पुत्र विजय सहनी अवैध एकनाली बंदूक के साथ पकड़ा गया। गिरफ्तार विजय ने पूछताछ के दौरान कई अहम जानकारी मिली है।जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
थानाध्यक्ष श्री कुमार ने बताया कि विजय से मिली जानकारी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। उसका एक भाई आपराधिक चरित्र का है, उसकी भी खोज की जा रही है।




Recent Comments