​*बेगुसराय जिले में बढ़ते अपराध,लूट.अपहरण की घटनाओं के विरोध में सड़क जाम*
👈आशीष भूषण”दैनिक खोज खबर”बेगुसराय👉
जिले में बढ़ते अपराध लूट अपहरण की घटनाओं के विरोध में व्यवसायी संगठनों के बेगूसराय बंद के आह्वान पर आज जिला भाजपा बेगुसराय के  कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए थाना चौक,काली स्थान,पटेल चौक,सहित अन्य मुख्य बाजार को बंद करवाया,इस दौरान कार्यकर्ता जहां से गुजरे वहां का माहौल जिला प्रशासन की कुम्भकर्णी नींद के खिलाफ नारों से गुंजायमान हो रहा था,जिला प्रसाशन मुर्दाबाद,लूट अपहरण का वयापार बन्द करो,जिला प्रशासन आंखें खोलो,अब तो ये स्पष्ट है जिला प्रशासन भ्रष्ट है,अपराधी प्रशासन गठजोड़ हाय हाय, अपराधियों को संरक्षण देना बन्द करो, जैसे अन्य जोशीले व आक्रोश पूर्ण नारों के उदघोष के साथ कार्यकर्ता राष्ट्रीय राजमार्ग को घंटों जाम रखा,इस दौरान जिला प्रशासन के खिलाफ कार्यकर्ताओं का आक्रोश देखते बन रहा था।
मौके पर मीडिया को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष श्री संजय सिंह ने कहा कि जिस तरह से जिले में सरेआम मौत का ताण्डव हो रहा है व खूनी खेल खेला जा रहा है और जिला प्रशासन चुप्पी साधे बैठी है,इससे ये स्पष्ट होता है कि जिला में अपराधी और प्रशासन गठजोड़ चल रहा है,अपराध की घटनाओं के रोक थाम के लिए कई बार भाजपा का प्रतिनिधि मंडल जिलाधिकारी से मिलने की कोशिस की लेकिन उन्होंने मिलने से मना कर दिया,Ac कमरों में बैठ वो शायद भूल गए हैं कि उन्हें जिला की सुरक्षा का भी जिम्मा मिला है,जिले में गिरते कानून व्यवस्था के लिए अगर पुलिस कप्तान जिम्मेदार है तो जिलाधिकारी भी अपने कुम्भकर्णी रैवये की वजह से उससे भी अधिक जिम्मेवार हैं,वो अपने दायित्व को भूल गए हैं,अगर वो जल्द नही जगे तो आवाजें उनके खिलाफ भी बुलंद होगी और उन्हें  बेगुसराय से जाना होगा।
टाउन थाना के प्रभारी अली साबरी के रवैये पर उन्होंने कहा कि उनके कालखंड में अपराधियों का मनोबल ऊंचा हुआ है,पुलिस -अपराधी गठजोड़ के प्रतीक बन चुके हैं नगर थाना प्रभारी।जिला अध्यक्ष ने टाउन इंस्पेक्टर को अबिलम्ब तबादले की मांग करते हुए जिले के पुलिस प्रशासन में आमूलचूल परिवर्तन की मांग करते हुए बिहार सरकार को चेताबनी दिया कि  जिलेवासियों की सुरक्षा को लेकर गर अबलम्ब ठोस करवाई नही हुआ तो जिले में उग्र आंदोलन होगा।उन्होंने मुख्यमंत्री के चुप्पी पर आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा की सुशासन का ढिंढोरा पीटने वाले मुख्यमंत्री इन घटनाओं पर चुप्पी साधे बैठे हुए हैं,उन्हें ये चुप्पी तोड़नी होगी।जिला अध्यक्ष श्री सिंह ने आगे कहा कि जिले में इतनी बड़ी घटना हो रही है पर महागठबंधन के जिले में सात की सात विधायक मंत्री होने के बाबजूद किसी के मुंह से शोक संवेदना का दो शब्द भी नही आना दुर्भाग्यपूर्ण है।
मौके पर पूर्व विधायक सुरेंद्र मेहता एवं जिला भाजपा महामंत्री कृष्णमोहन पप्पु ने कहा कि जिले में बढ़ते अपराध की समस्या काफी चिंतनीय है,व्यवसायियों को अगर जिला प्रशासन संरक्षण नही दे पाई तो जिले के हालात बद से बदतर हो जाएगी,प्रशासन को अपनी कुंभकर्णी नींद खोलनी होगी।
मौके पर मौजूद दर्जनों कार्यकर्ता के आक्रोष पूर्ण रवैये को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा था कि जिले में जल्द अगर ऐसी घटना नही रुकी तो कार्यकर्ता अब चुप नही बैठेंगे।
 मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता मिथलेश सिंह,जिला महामंत्री राजेश अम्बष्ट,जिला उपाध्यक्ष अनिल भारती पासवान,जिला मंत्री कुंदन भारती,नगर अध्यक्ष राजेश सोनी,पूर्व जिलाध्यक्ष जयराम दास, रामचरित्र साहू,राकेश पांडेय,शिवदेव सिंह,प्रफुल्ल कुमार,प्रशांत कुमार,,मीडिया प्रभारी शुभम कुमार,मनोज वत्स,सुमित सन्नी,रूपेशमणि सिंह,प्रदीप पाठक,शिशिर कुमार, आयुष ईश्वर,प्रिंस भारत,सोनू कुमार,भीम कुमार,ब्रजेश कुमार,अनिल रमन सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।