
नवादा : अपराधियों ने डाक पत्र के माध्यम से दवा व्यवसायी से मांगी 6 लाख की फिरौती, जांच में जुटी पुलिस
रिपोर्ट – सन्नी भगत /नवादा : गोविंदपुर थाना क्षेत्र के बकसौती बाजार के विकास मेडिकल के संचालक अशोक लाल से डाक पत्र भेज कर 6 लाख रुपया की फिरौती मांगने का मामला प्रकाश में आया है ।
वहीँ अपराधियों ने चिट्ठी में पुलिस को सूचना देने पर बुरे परिणाम भुगतने की धमकी भी दी गयी है.
रंगदारी मांगने की इस चिट्ठी के मिलने से दवा व्यवसाई अशोक लाल का पूरा परिवार दहशत में हैं. वहीं दवा व्यवसाई ने पुलिस प्रशासन को लिखित आवेदन देकर अपने जान और परिवार के सुरक्षा को लेकर गुहार लगाया है. मनोज ने बताया कि लेटर में लेवी मांग करने वाले ने अपना नाम, पता नहीं लिखा है. केवल 6 लाख रूपए जल्द देने की बात लिखा गया है.
नवादा जिला दवा विक्रेता के अध्यक्ष ब्रजेश राय ने ज़िला प्रशासन से लिखित आवेदन देकर आग्रह किया है की हमारे दवा विक्रेता विकास मेडिकल हॉल के संचालक अशोक लाल को तत्काल सुरक्षा मुहैया कराया जाय ओर इस तरह की धमकीनुमा पत्र भेजने वाले के ऊपर उचित कानूनी कार्रवाई की जाए।
थानाध्यक्ष डॉ. नरेंद्र प्रसाद ने बताया कि लेवी की मांग स्पीड पोस्ट से की गयी है, जो झारखंड के गिरिडीह के डाकघर से आया है. व्यवसायियों से मिले आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस अपराधियों की तलाश तेजी से शुरू कर दिया गया है।




Recent Comments