
मैट्रिक बोर्ड परीक्षा में भी बेटियों का जलवा, अपहर की छात्रा दृष्टि सान्वी को 398 अंक
अमनौर : प्रखंड के हरिजी उच्च विद्यालय, अपहर की छात्रा दृष्टि सान्वी ने मैट्रिक बोर्ड परीक्षा में 398 अंक प्राप्त कर स्कूल सहित गाँव, प्रखंड व जिले का नाम रौशन किया है। दृष्टि के पिता प्रो. शिवानन्द उपाध्याय पेट्स, जलालपुर के प्रबंध निदेशक तथा माता आशा देवी प्रखंड शिक्षिका हैं। वो अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के साथ ही स्कूल के शिक्षकों को दें रही हैं। दृष्टि आगे चलकर डॉक्टर बनके गरीबों की सेवा करना चाहती है।

बता दे कि इस वार बिहार बोर्ड ने परीक्षा परिणाम जारी करने में काफी तत्परता दिखाया हैं औऱ मूल्यांकन में त्रुटियों की भी कम शिकायतें मिल रही हैं।




Recent Comments