राजीव उपाध्याय की रिपोर्ट:-
मथानिया गांव निवासी रामचंद्र महतो के 6 वर्षीय पुत्र सुना लाल महतो की हत्या की गुत्थी सुलझ गया है थानाध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता ने बताया कि मृतक बालक के पिता रामचंद्र महतो के आवेदन पर उसी गांव के मनोज राय के पुत्र भूटान राय और पूरन महतो के पुत्र रंजीत कुमार को प्राथमिकी अभियुक्त बनाया गया है थानाध्यक्ष ने बताया कि 1 अप्रैल को दोनों आरोपियों ने सुना लाल को नौतन खुर्द में आयोजित महायज्ञ में मेला देखने के बहाने ले गए वहां से लौटने के क्रम में दोनों ने सुना लाल के साथ अप्राकृतिक यौनाचार किया जिसके बाद वह रोने लगा दोनों आरोपी को ने सोचा कि सोनालाल यह बात अपने माता पिता को नहीं बता दे इस भय से भूटान राय ने उसका पैर पकड़ा और रंजीत कुमार ने उसका कमीज निकाल उसका गला दबा दिया जिस से छटपटा कर सुना लाल ने दम तोड़ दिया हत्या कर दोनों अपने अपने घर चले गए इधर काफी खोजबीन के बाद मृतक के परिजनों ने थाना में सनहा दर्ज कराया था जिसके आलोक में पुलिस ने शुक्रवार को सत्य के आधार पर रंजीत को कब्जे में लेकर पूछताछ किया तो हत्या के कारणों का खुलासा हो गया जिसमें उसने बताया कि हम दोनों ने सुना लाल की हत्या कर दी है उसकी निशानदेही पर पुलिस ने शुक्रवार की संध्या भोलू राय के गन्ने के खेत में चार दिनों से छुपा कर रखा गया लाश को बरामद किया पता पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया थानाध्यक्ष ने बताया कि रंजीत कुमार पुलिस गिरफ्त में है लेकिन दूसरा हत्यारा घर छोड़कर फरार बताया जाता है उसकी गिरफ्तारी के लिए हर संभव ठिकाने पर छापामारी जारी है बहुत जल्द वह भी जेल के सलाखों के पीछे होगा उन्होंने बताया कि इस हत्याकांड में उसी गांव के एक महिला की भी सहभागिता उजागर हो रही है जिसका नाम का खुलासा बहुत जल्द कर दिया जाएगा इसके लिए पुलिस द्वारा सारे सबूत इकट्ठा कर लिए गए हैं दारोगा सुनील कुमार सिंह को इस कांड का अनुसंधान बनाते हुए फरार अभियुक्त की अभिलंब गिरफ्तारी का आदेश दिया गया है इस हत्याकांड से गांव में सनसनी सी मची हुई है तथा कई तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म है लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं इधर मृतक के माता पिता और दादी का रोते रोते दयनीय स्थिति हो गई है।




Recent Comments