मांझी(सारण)। स्थानीय थाना पुलिस ने जयप्रभा सेतु के बलिया मोड़ पर चेकिंग के दौरान दो युवकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं एक युवक की बाइक जप्त कर ली। प्राप्त जानकारी के अनुसार पटना जिले के विक्रम पटना निवासी विनोद शर्मा का पुत्र यूपी से बाइक से लौट रहा था। पुलिस ने जब रोक कर जांच पड़ताल की तो उसके पास से शराब बरामद की गई। वहीं मुजफ्फरपुर निवासी चनु प्रसाद का पुत्र अंकित कुमार पैदल हीं यूपी से जयप्रभा को पार कर बलिया मोड़ पहुंचा। उसे रोक कर जब पुलिस ने जब बैग टटोला तो उसके अंदर भी शराब की बोतलें बरामद हुई। उसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस ने बुधवार को जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष नीरज कुमार मिश्रा ने बताया कि दोनों के पास कुल मिला कर 232 बोतल शराब बरामद हुई है।