मृतक के परिजनों को मिलेंगे चार लाख सहायता राशि,शैलेन्द्र प्रताप ने किया आपदा प्रबंधन विभाग से बात
तरैया(सारण)सड़क दुर्घटना में बारात जा रहे बारातियों में मृत चैनपुर के त्रिलोकी शर्मा और अमन कुमार के परिजनों से जदयू के वरिष्ठ नेता शैलेन्द्र प्रताप सिंह मिले और आपदा प्रबंधन विभाग के अध्यक्ष प्रत्यय अमृत से बात कर परिजनों को आश्वाशन दिए कि आपदा प्रबंधन विभाग से चार-चार लाख रुपये दिए जायेंगे।पूर्व विधयक जनक सिंह मृतक त्रिलोकी शर्मा के परिजनों से मिलकर आर्थिक सहायता प्रदान किया।और घटना पर गहरी शोक व्यक्त किया।