चंचलिया पंचायत में हुए सात निष्चय योजना की जिला परिवहन पदाधिकारी ने किया प्रशंसा
तरैया(सारण)12.05.2018:
प्रखण्ड के 13 पंचायतो में चल रहे सात निष्चय योजना के विकास कार्यो की समीक्षा प्रखण्ड वरीय पदाधिकारी सह सारण जिला परिवहन पदाधिकारी जयप्रकाश नारायण ने शनिवार को किया।चंचलिया पंचायत का भ्रमण कर पंचायत में हुए सात निष्चय योजनाओ का निरीक्षण किया।वार्ड 04 में नाला निर्माण,मनरेगा,शौचालय निर्माण,जल-नल योजना आदि कार्यो का निरीक्षण किया।और पंचायत में किये गए विकास कार्यो के लिए मुखिया सिमा कुमारी गुप्ता की प्रसंशा किया।उसके बाद पंचायत सचिवों के साथ समीक्षात्मक बैठक किया गया।जिसमें पंचायतो में चल रहे सात निष्चय योजना के तहत जल-नल योजना,गली-नली योजना और शौचालय की स्थिति का समीक्षा किया।पंचायत सचिवों को 15 दिनों में पचभिण्डा,तरैया और माधोपुर में शौचालय निर्माण के लिए निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने का निर्देश दिया है।बीडीओ राकेश कुमार सिंह ने बताया कि शौचालय निर्माण कार्य मे जो कर्मी लापरवाही करेंगे।उनके खिलाफ करवाई की जाएगी।उक्त मौके पर मुखिया प्रतिनिधि कृष्ण कुमार गुप्ता,अजय राय,अवधकिशोर साह व अन्य मौजूद थे।