मंडप में दूल्हे का मंद बुद्धी देख दुल्हन ने शादी से की इंकार
#शादी समारोह में आये अन्य युवक से राधा की हुई शादी

अमनौर (सारण):मंद बुद्धी का दुल्हा देख मंडप से उठ दुल्हन शादी से इंकार किया. जहां मजबूरन दुल्हा सहित बाराती लौटी. वहीं उस शादी समारोह में आये एक युवक ने लड़की का हाथ.थामा . इस संबंध में बताया जाता है कि अमनौर के डोमन छपरा गांव सकलदेव राय के यहां शनिवार की रात पटना जिला के हेतनपुर से रामाशंकर राय के पुत्र अरविंद कुमार राय की बारात लड़की वाले की दरवाजे पर आई. बैंड बाजा के साथ दरवाजा भी लगी. सभी बाराती नाश्ता खाना खाकर निश्चिंत हो गये. वहीं दुल्हे का द्वार पूजा के बाद विवाह मंडप पर गुरहथ्थी की रश्म भी पुरी की गयी . दुल्हा व दुल्हन को मंडप पर शादी की रश्म के लिए बैठाया गया जहां दुल्हन ने दुल्हे की हडकत देख ससंकित हो गई. और घर वाले को इसकी जानकारी दी. जहां दुल्हन के घरवालों ने दुल्हे से पुछताछ करने लगे जहां दुल्हे ने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया. तब जाकर पता चला कि दुल्हा मन्दबुद्धी का है. फिर क्या? दुल्हन मंडप से उठ खड़ी हो गई. और शादी से साफ इंकार कर दिया. यह खबर सुनते ही बाराती से लेकर गांव के लोगों में चर्चा जोरों पर होने लगी. आखिर पिछले 2 मई को लड़की पक्ष वाले छेका से तीलक चढाने तक इस बात से अबतक अवगत कैसे नहीं हुए थे? इधर इसको लेकर मान मनौवल का दौर शुरू हो गया. लडके वाले दुल्हे के छोटे भाई से शादी कराने की भी बात की मगर लड़की पक्ष वाले एक न सुनी. जहां स्थानीय मुखिया पति व स्थानीय लोगों के पंचायती के बाद तीलक में चढ़ाये गये उपहार को वापस कराया गया. और दुल्हे सहित बाराती को वापस लौटाया गया. वहीं चचेरे भाई के ससुराल उक्त शादी समारोह में भाग लेने आये युवक ने उक्त लडकी के साथ शादी करने की रजामंदी जाहिर की . जहां लडकी के परिजन सहित समाजसेवी प्रहलाद राय व बच्चा राय की पहल पर मढौरा थाना क्षेत्र के सिहोरिंया गांव निवासी भुलन राय के पुत्र नपीलाल कुमार से राधा की शादी सम्पन्न करायी गयी. इधर इसको लेकर लोगों में चर्चा खुब हो रही है. कि जिस से शादी के लिए ईश्वर लिख दिए हैं उसी के साथ होता है.