◆ गत वर्ष बाढ़ के पानी में डूबने से मोख्तार मियां की हुई थी मौत

तरैया(सारण)। प्रखंड के चैनपुर पंचायत के सानी खराटी गांव स्थित धुनिया टोली निवासी मुख्तार मियां की गत वर्ष प्रखंड क्षेत्र में आये प्रलायकारी बाढ़ के पानी में डूबने से मौत हो गई थी। असामयिक हुई इस घटना के बाद परिजनों पर दु:खों का पहाड़ टूट पड़ा था। जिसके बाद घर परिवार चलना उनलोगों के लिए कठिन हो गया था। शुक्रवार को तरैया अंचलाधिकारी सुश्री अंकु गुप्ता ने मृतक के आश्रित मैमूल बीबी को आपदा प्रबंधन विभाग से मिलने वाली चार लाख रुपए के अनुग्रह अनुदान राशि का चेक सौंपा। बताते चलें कि गत वर्ष प्रखंड क्षेत्र में आये प्रलयकारी बाढ़ ने कितने गरीबों के आशियाने उजाड़ दिए थे तथा कितने ही मकान ध्वस्त होकर क्षतिग्रस्त हो गए थे। इस दौरान बाढ़ के पानी में डूबने से भी लोगों की मौत हुई थी। चेक वितरण के दौरान राजस्व कर्मचारी, नाजिर राहुल कुमार, युवा समाजसेवी अभिषेक प्रताप सोनू, मोनू प्रताप सिंह, गोविंद कुमार यादव, समेत अन्य लोग उपस्थित थे।




Recent Comments