
● मृतक का रहा है आपराधिक इतिहास, कई बार जा चुका है जेल
● अपराधियों ने मारी थी तीन गोलियां, मौके पर ही मौत
छपरा/मढ़ौरा। मढ़ौरा थाना क्षेत्र के बरदहिया स्कूल के पास शादी समारोह से लौट रहे एक ब्यक्ति की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी।मृतक स्थानीय थाना क्षेत्र के सिहोरिया गांव के लोचन राय का 45 वर्षीय पुत्र जवाहिर राय बताया जा रहा है।मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि वुधवार की रात सवा नौ बजे के आसपास जवाहिर राय भलुही गांव से एक शादी समारोह से अपने घर सिहोरिया बाइक से लौट रहे थे कि पूर्व से घात लगाये बाइक सवार अपराधियो ने बरदहिया स्कूल से आगे बढ़ने पर तीन गोलियां मार मौत के घाट उतार दिया।अपराधियों ने एक गोली सर पर, दूसरी गोली चेहरे और तीसरी गोली पेट में मारी थी, जिससें बाइक सवार व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। फिर मौके से अपाची बाइक सवार अपराधी आराम से भागने में सफल हो गए।मृतक जवाहिर राय के साथ उनका छोटा पुत्र और एक अन्य व्यक्ति जो पेशे से शिक्षक है, वो भी घटना के समय साथ में ही थे।घटना के बाद साथी शिक्षक मौके से फरार हो गए जबकि छोटे बेटे ने मृतक के पैकेट से मोबाइल फोन निकाल कर फोन से परिजनों को जानकारी दी।जिसके बाद कुछ ही दूरी पर मृतक का घर था, परिजन जल्दी ही घटना स्थल पर पहुंच गए।लेकिन जवाहिर राय की मौत हो चुकी थी।परिजनों ने शव को उठाकर घर ले आये जबकि मृतक की बाइक घटना स्थल के पास ही स्थित एक व्यक्ति के दरवाजे पर लगा दिया।सूचना पर पहुंची मढ़ौरा थाने की पुलिस ने गुरुवार की सुबह शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम में भेज दिया।
मृतक का रहा है पूर्व में आपराधिक इतिहास :
अपराधियो की गोली का शिकार व मृतक जवाहिर राय का पूर्व में आपराधिक मामलों में संलिप्तता का इतिहास रहा है। लेकिन जवाहिर राय अप्रैल 2018 में सुर्खियों में आया था, जब बड़ी अपराध की योजना बनाते सिवान जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के पिपरहियां में दो देशी कांटा व कारतूस के साथ जवाहिर राय समेत छह अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी हुई थी। उसी समय जवाहिर राय की निशानदेही पर मढ़ौरा थाना क्षेत्र के सिहोरियां गांव से मिट्टी में छुपा कर रखी अष्टधातु की आठ मूर्तियां और शिल्हौरी व अन्य स्थानों से भी तीन मूर्तियां बरामद की गई थी।यानी जवाहिर राय और उसके सहकर्मी अंतरराज्जीय मूर्ति तस्करों द्वारा चोरी की गई करोड़ो रूपये मूल्य की कुल 11 अष्टधातु की मूर्तियां बरामद की गई थी। तत्कालीन सारण एसपी हरकिशोर राय ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया था कि अपराध की योजना बनाते जिन छह अन्तराजजीय मूर्ति तस्करों की गिरफ्तारी हुई है, उसमें शामिल जवाहिर राय पर मढ़ौरा थाने में हत्या जैसे दो आपराधिक मामलों में संलिप्तता को लेकर जेल भी गया था, लेकिन हाल की दिनों में वो जमानत पर छूटकर घर आया था। लेकिन अब जो इधर बताया जा रहा है उस अनुसार जवाहिर राय समय बीतने के साथ मूर्ति तस्करी मामलें में भी अपनी जमानत लेने में कामयाब हुआ और फिलहाल जवाहिर राय जेल से छूट कर घर आया था।लेकिन आसपास में चर्चा है कि जवाहिर राय घर से बाहर बहुत कम निकलता था और अपनी सुरक्षा को लेकर भी सजग रहता था।




Recent Comments