दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट :-
जिला अंतर्गत बगहा थाना क्षेत्र के शास्त्री नगर गंडक नदी के किनारे से झाड़ी में रखें 280 बोतल व्हिस्की शराब बरामद की है। थानाध्यक्ष बगहा मोहम्मद अयूब ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापामारी में शराब की बरामदगी हुई है I शराब कारोबारियो के शास्त्री नगर गांव के पास गंडक नदी के किनारे छुपा कर व्हिस्की रखने की सूचना पर पुलिस ने उपयुक्त कार्रवाई को अंजाम दिया है। बरामद शराब को रात्री में उपभोक्ताओ को आपूर्ति किया जाना थाI लेकिन पुलिस की वास्तविक तत्परता ने शराब कारोबारियों की मंशा पर पानी फेर दिया I उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस ने गंडक नदी के किनारे सर्च अभियान के दौरान पनसेरवा बाबा स्थान के पश्चिम गंडक नदी के किनारे झाड़ी में छुपा कर रखे गए 280 बोतल व्हिस्की बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि शराब कारोबारी भागने में सफल रहे हैं, लेकिन शास्त्रीनगर, आनंदनगर, गांधीनगर और पारसनगर के कुछ लोगों को चिन्हित किया गया है। पुलिस के थानाध्यक्ष के अनुसार शराब कहां से आया है और कहां ले जाया जा रहा, इसका खुलासा बहुत जल्द कर दिया जाएगा और सफेदपोश पुलिस की गिरफ्त में होंगे। पुलिस सरकार के पूर्ण शराबबंदी को लेकर कृतसंकल्पित है ।