• इसुआपुर के तीन किलोमीटर के एरिया के सील होने से हरी सब्जी व दुध की बढी किल्लत

इसुआपुर(सारण). प्रखंड के सहवाँ पंचायत के चाँदपुरा गांव में कोरोना से संक्रमित मरीज के मिलने बाद जिला प्रशासन द्वारा चाँदपुरा गाँव के 3 किलोमीटर की परिधि को पूरी तरह से सील कर दिया गया है । चाँदपुरा गांव से सटे आसपास के गाँव व बजारों में दवा दुकानों को छोड़ खाद्य सामग्री की सभी दुकानें बन्द हो चुकी हैं वहीं दुकानदार भी अपनी सुरक्षा की दृष्टि से दुकानों को खोलना नहीं चाह रहे हैं और  सभी तरह की दुकानों को पुरी तरह से बन्द कर रखे हैं । जिस वजह से चार दिनों से दुध व हरी सब्जियों की काफी किल्लत बनी हुई है । चाँदपुरा गांव से सटे तीन-चार पंचायतों के गाँवों में खाने-पीने, व दुध- हरी सब्जियों की काफी किल्लत हो रही है । वहीं चाँदपुरा गाँव की स्थिति ऐसी हो गई है की उस गाँव में न तो कोई दुध बेचने वाला जाने को तैयार है और ना हीं कोई हरि सब्जी बेचने वाला दुकानदार जा रहा है । वहीं जिला प्रशासन द्वारा आपूर्ति पदाधिकारी को खाद्य सामग्री की आपूर्ति की जिम्मेवारी दी गई है । मगर गाँव वालों का कहना है की आज चार दिन हो गये खाद्य पदार्थों की आपूर्ति की बात तो अलग है कोई पदाधिकारी गाँव में अभी तक हाल-खबर लेने तक नही आया।वहीं मुखिया संगम बाबा ने रविवार की सुबह में लोगों की खाद्य पदार्थ की जरुरत की कुछ सामग्रियों में हरी सब्जी व दुध की व्यवस्था करवाकर उस टोले में खाने-पीने की सामग्रियाँ उपलब्ध करवाई । वहीं मुखिया संगम बाबा ने बताया की आसपास के गाँवों में दुकानों के बन्द हो जाने से रोजमर्रा की खाद्य सामग्रियों की काफी किल्लत हो रही है । वहीं जिला प्रशासन द्वारा खाद्य पदार्थ की वस्तुओं की आपूर्ति की जिम्मेदारी आपूर्ति पदाधिकारी को सौंपी गई है मगर अभी तक इन क्षेत्रों में उनके द्वारा व्यवस्था को लेकर कोई समुचित कदम नहीं उठाया गया है जिससे लोगों को काफी कठिनाईयों का सामना करना पङ रहा है । वहीं छोटे-छोटे बच्चों को दुध की आवश्यकता है और बुजुर्गों को दवाइयां खाने के लिये दुध की जरुरत है मगर बिक्रेता भी दुध को गाँवों में जाकर बेचने से कतरा रहे हैं । खासकर चाँदपुरा गाँव में कोई भी दुकानदार समानों की बिक्री के लिये जाने को तैयार नहीं है और ना हीं आसपास के लोग समानों की मुहैया कराने व मदद के लिये आगे आने को तैयार हैं ।
वहीं संगम बाबा ने कहा की लोगों को सबसे जरुरीयात खाद्य सामग्री है मगर सभी तरह की दुकानें सील है और लोगों का एक जगह से दुसरे जगह आना-जाना भी बन्द है । वहीं खाद्य पदार्थ की जरुरत की सामग्रियों की समुचित व्यवस्था होनी चाहिये ।
      वही इन आरोपो के संबंध में पूछे जाने पर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि क्षेत्र में आवश्यक जरूरी सामानों की आपूर्ति सुनिश्चित कराने के लिए प्रयास किया जा रहा है, जल्द ही शिकायतों का निवारण कर लिया जाएगा।