
✍️परमार मीडिया नेटवर्क
मुजफ्फरपुर/07 अक्टूबर:एक कहावत है पहला सुख निरोगी काया, अर्थात पहला सुख रोगमुक्त रहना है बीमारी से युक्त नहीं होने देना है। यह तभी संभव है जब हमारा भोजन पोषणयुक्त हो, जीवनशैली संयमित हो और शारीरिक श्रम को हम अपने जीवन में नियमित तौर पर शामिल करें। वहीं इस कोरोना संक्रमण के समय में इस बात की महत्ता और भी ज्यादा बढ़ गयी है कि हम कैसे अपने कोरोना संक्रमण को अपने से दूर रखें। इस संबंध में डब्ल्यूएचओ ने एक पोस्टर जारी करते हुए कुछ सुझावों पर अमल करने को कहा कि जिसकी बदौलत हम अपने शरीर को फिट रख सकते हैं।
👉शारीरिक रुप से रहें सक्रिय :
डब्ल्यूएचओ ने एक पोस्टर जारी करते हुए कहा है कि अपनी रोग प्रतिरोधी क्षमता के विकास के लिए प्रतिदिन बच्चों को 1 घंटे का शारीरिक रुप से सक्रिय तथा युवा लोगों को आधे घंटे शारीरिक रुप सक्रियता रखनी होगी। जिससे हमारे शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता का विकास हो। शारीरिक रुप से सक्रिय रहने से शरीर में स्ट्रेस हार्मोन जैसे एड्रीनलिन और कार्टिसोल की मात्रा में कमी आने लगती है। वहीं लॉकडाउन के दौरान बैड पोश्चर के भी शिकार हो रहे हैं इस लिहाज से भी शारीरिक सक्रियता काफी मायने रखती है।
👉पोषणयुक्त भोजन को दे तरजीह :
कोरोना संक्रमण को हरोने के लिए हमें अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता का विकास करना होगा। इसके लिए हमें उचित मात्रा में हरी सब्जी, दाल तथा प्रोटीन युक्त भोजन को अपने आहार में शामिल करना होगा। अल्कोहल जैसे पेय पदार्थों को ना कहना होगा। धूम्रपान या किसी तरह के नशे का सेवन भी हमारे रोग प्रतिरोधक क्षमता को हानि पहुंचा सकती है। गर्भवती, बच्चों और वरीय नागरिकों को अपने खान-पान पर विशेष ध्यान देने की जरुरत है।अपने भोजन में दाल, अंडा, सोयाबीन , सलाद, स्प्राउट और अलसी का प्रयोग करें।




Recent Comments