अमनौर/सारण: मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत प्रखंड के अमनौर कल्याण पंचायत के वार्ड संख्या पंद्रह खोरीपाकर गोविंद गांव में नलजल योजना कार्य का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार पुजापाठ व नारियल फोर कर वार्ड सदस्या गायत्री देवी द्वारा किया गया .बुधवार को उक्त योजना के शुभारंभ करने के पश्चात वार्ड सदस्या गायत्री देवी ने कहा कि बिहार सरकार के सात निश्चय योजना लागू करने से पंचायत के वार्ड क्षेत्र के लोगोंं को भी शुद्ध पेयजल आपूर्ति का फायदा मिलेगा. उन्होंने इसके लिए बिहार सरकार को धन्यवाद दिया. उक्त कार्य के शुरू होने के बाद यहां के लोगों मे खुशी व्यापत है. उक्त मौके पर मुख्य रूप से डॉ बजेंद्र सिंह, सुरेश सिंह, बिहारी सिंह, सीता राम सिंह,ध्रूप सिंह,गजेंद्र सिंह, दुलरचंद् राय,दिनेश राय,बच्चा सिंह, फिरंगी सिंह, कृष्णा सिंह,चंदन सिंह,फिरंगी सिंह, रेखा देवी,राजा कुमार, उजवल कुमार, अशरफ, शिबू सिंह, प्रवीण सिंह, टुटु सिंह, चंद्रशेखर सिंह,प्रभात सिंह संतोष सिंह,संजीव सिंह, अमित कुमार सिंह समेत दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे.