*टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट में परसौना की टीम विजयी*

तरैया(सारण) 29.01 2020
प्रखंड के वाई डी बी मेमोरियल टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट का आज आखरी लींग मैच का उद्धघाटन टी एन सिंह टीवीएस के संचालक पवन सिंह ने फीता काट कर किया। मैच छपरा मानपुर व परसौना के बीच खेला गया।जिसमें छपरा मानपुर की टीम टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए सभी विकेट खो कर 20 ऑवर में 196 रनों का लक्ष्य रखा। जबाबी पारी खेलते हुए परसौना की टीम ने 15 ऑवर चार गेंद में ही लक्ष्य को पूरा कर जीत हासिल कर लिया। उक्त मौके पर संयोजक विपिन कुमार,नवलेश कुमार,मिन्टू कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।