परवेज अख्तर (सिवान)

हुसैनगंज. थानाक्षेत्र के सीवान आंदर मुख्य मार्ग पर हथौड़ा के पास एक टेंपों के पलट जाने से कई यात्रियों को हलकी चोटे आई है. वहीं ड्राइवर को गंभीर चोटें आई हैं. घटना के संबंध में बताया जाता है कि सीवान से टेंपू पर सवारी लेकर अंदर जा रहा था. सुबह लगभग 10:40 बजे जैसे ही हथौड़ा जमजम होटल के समीप पहुंचा, कि उसका पीछे का टायर फट गया. जिस कारण टेंपो का ड्राइवर अपना संतुलन खो बैठा. टेंपू कुछ देर तक सड़क पर ही बाएं दाएं घुमता रहा. कुछ देर के बाद जमजम होटल के आगे जाकर सड़क किनारे पलट गई. टैंपू में सवार सभी यात्रियों को ग्रामीणों ने जैसे तैसे बाहर निकला. ड्राइवर मो. कुदरत सलोनेपुर निवासी बताया जाता है. ड्राइवर टेंपू से कूदकर भागने की कोशिश किया,परंतु उसका कमर टैंपू में फंस गया. जिस कारण उसका कमर पुरी तरह से जख्मी हो गया. आनन-फानन में उसे स्थानीय पीएचसी हुसैनगंज में इलाज के लिए भर्ती कराया गया. प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया. सभी सवारी सुरक्षित बताए जाते हैं.