
मढ़ौरा(सारण)। बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से भाजपा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य मनोज सिंह ने बुधवार को उनके पटना स्थित आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान भाजपा नेता ने मुख्यमंत्री को अपनी शुभकामनाएं और बधाई दी। मुलाकात के दौरान भाजपा नेता मनोज सिंह ने राज्य में शुरू किए गए ‘सहयोग शिविर’ के आयोजन के लिए मुख्यमंत्री के प्रति विशेष आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने अपने कर-कमलों से इस महत्वाकांक्षी सहयोग शिविर का शुभारंभ सारण की धरती से किया, जो पूरे सारण जिले के लिए बेहद गौरव का विषय है। श्री सिंह ने कहा कि हर जिले में प्रभारी मंत्रियों की उपस्थिति में आयोजित हो रहे ये शिविर सराहनीय पहल हैं, जिससे आम जनता का सीधा जुड़ाव प्रशासन से हो रहा है। उन्होंने दूरगामी परिणामों की चर्चा करते हुए कहा कि शिविर और ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से मिल रही शिकायतों के निपटारे के लिए मुख्यमंत्री ने जो निश्चित समय-सीमा तय की है, उससे गरीब और जरूरतमंदों को त्वरित न्याय व लाभ मिलेगा।




Recent Comments