दैनिक खोज खबर/सोनपुर। सोनपुर थाना क्षेत्र के सबलपुर पश्चिमी पंचायत 28 के जय मंगल सिंह के पुत्र हिमांशु कुमार उम्र 16 वर्ष जो गंगा नदी में स्नान करने के क्रम में पैर पिछड़ने से वह गहरे पानी में चले जाने से डूब गया। इस घटना के बाद सुखदेव घाट पर हाहाकार मच गया.जहां घर के सदस्यों को घटना की.जानकारी मिली वैसे ही रोते विलखते लोग घाट पर पहुंचे.जहां काफी खोजबीन करने के बाद उसकी मृत अवस्था में शरीर बरामद हुआ। इस घटना की जानकारी सोनपुर पुलिस को मिला जहां पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को बुधवार के दोपहर में कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया।। इस घटना की जानकारी देते हुए सोनपुर थाना अध्यक्ष दिलीप कुमार ने बुधवार को बताया कि मृतक हिमांशु कुमार उम्र 16 पिता जयमंगल सिंह घर सबलपुर 28 जो गंगा नदी में स्नान कर रहा था जहां पैर पिछलने के कारण गहरी पानी में चले जाने से डूब गया.जहां काफी खोजबीन करने के बाद उसकी मृत अवस्था में शव बरामद हुआ है।




Recent Comments