रोड़वेज पेड़ से टक्करायीं,कोई हताहत नही
हसन आब्दी
Edited by azad nab
मितौली 18 जुलाई। लखीमपुर मोहम्मदी मार्ग पर मितौली थाना क्षेत्र के ओदरहा गांव के पास शाहजहॉपुर डिपो की रोडवेज़ बस पेड से टकरा गयी। हालाँकि इस हादसे में कोई हताहत नही हुआ।
घटना का कारण स्पष्ट नही हो पाया है , लेकिन कुछ लोगो का कहना है की चलती हुई बस में ड्राइवर अचानक सो गया और कुछ लोग हादसे का कारण शराब के नशे को बता रहे हैं । लेकिन “हमारे चैनल ” को दो अलग – अलग कारणों का होना बताया गया है और हम हादसा किस वजह से हुआ है इसकी पुष्टि नही करते।




Recent Comments