बून्दी:शहर में हुए दलाल जनप्रतिनिधि सक्रिय
अंचल राठौड़ 
बून्दी 5 मई। नगर परिषद बून्दी में दलाल जनप्रतिनिधि सक्रिय। विश्वनीय सूत्रों से प्रप्त जानकारी के मुताबिक बारह सौ रूपये सरकार की और से माह लेने के बाद भी विभाग की हर नब्ज की देख रेख करने वाले लगातार अपनी कला कोशल से अपने साथी के साथ हर कदम पर हितार्थ है अब 10 मई के अभियान की पूरी फीडबैक ले ली है फाईले तैयार  है। दो माह के पुरे शिविर में उन्ही फाइलों को लिया है हाथ जिस पर उनको मिलेगा माल। पहले भी अपनों की लाखों की कमाई करा चुके है। शहर में सिवायचक भूमि पर पुरे वर्ष भर नजर डाल प्रॉपर्टी डीलरो से पूछ सिवायचक भूमि की फाईले तैयार करवा ली है अब देखना है कितनों को पट्टे जारी करवाते है जिनसे माल मिल सके। इस पर अब नए अधिकारी को कभी लसी, रबड़ी, मिठाई का स्वाद चखाने की कोशिश कर रहे मगर नए अधिकारी इनकी चालाकियो से अनभिज्ञ है। परिषद के आयुक्त के अनुसार अब आम लोगो को सावचेत होने का है नगर परिषद के नाम पर किसी भी दलाल या प्रलोभन देकर के काम करने वाले के झांसे में ना आये। नगर परिषद में सभी विभाग कर्मचारी को विभाग वार जिमेदारी सोपी हुई है कोई कर्मचारी काम नही कर रहा तो सीधे आयुक्त से मिल सकता है सरकार की योजना का आमजन लाभ उठाये और शहर को सुंदर बनाने में योगदान दे।