दरियापुर(सारण)।
थाना क्षेत्र के दरिहरा चैधरी टोला के पिंटू चौधरी की 25 वर्षीय पत्नी पिंकी कुमारी को बीती रात हत्या कर शव को गायब करने का मामला प्रकाश में आया है।
मिली जानकारी के अनुसार आरोप है कि दरिहरा चौधरी टोला में दहेज के लोभियों ने पिंकी चौधरी को परिवार के मिली भगत से खाना में विष देकर मार डाला उसके पश्चात शव को गायब कर दिया ।
जिसकी जानकारी किसी ने फोन से मृतक के पिता मनोज चौधरी को दी तब उसके पिता दरिहरारा चौधरी टोला में अपने बेटी के सशुराल आकर सचाई जानी और इसके बाद दरियापुर थाने में परिवार के कुछ लोगो को अभियुक्त बनाते हुए आवेदन दिया है ।