अवतार नगर मे बालू लदी ट्रैक्टर को जप्त कर ला रही पुलिस बल पर हमला कर ट्रैक्टर छुड़ाया-:
#””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””””#
डोरीगंज(सारण)-:
“”””””””””
अवतार नगर थाना क्षेत्र के नराँव दुर्गा मन्दिर के पास से बालु लदी दो ट्रैक्टर को जप्त कर ला रही पुलिस बल पर हसकरी गाँव के समीप हमला कर लोगों ने एक ट्रैक्टर को छुरा लिया ।
इस संबंध मे अवतार नगर थाना के सिपाही बलिराम माँझी के बयान के आधार पर दो नामजद सहित 20 अज्ञात लोगो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है ।
दर्ज प्राथमिकी के अनुसार स्थानीय थाना क्षेत्र के नराँव दुर्गा मन्दिर के पास से बालु लदी दो ट्रैक्टर को जप्त कर थाना पर लाया जा रहा था उसी क्रम मे हँसकरी गाँव के सामने डोरीगंज थाना क्षेत्र के पश्चिमी बलुआ गाँव निवासी जोहन राय एवं भगेरन राय 20 की संख्या मे अज्ञात लोगों के साथ लाठी डंडे के लैस पुलिस बल पर हमला बोल दिया और जाति सुचक गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगे साथ ही गले मे गमछा लपेट जान से मारने की कोशिश की एवं पुलिस बल के द्वारा जप्त दो ट्रैक्टर मे से एक ट्रैक्टर को छुराकर फरार हो गए ।
थानाध्यक्ष अजय सिंह ने बताया की आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है ।